रांची : आसनसोल डिवीजन में सिग्नलिंग मेंटेनेंस का काम होने जा रहा है। मुगमा और कालूबथान स्टेशन के बीच 15 और 16 सितंबर को 7 घंटे का नॉन इंटरलॉकिंग काम किया जाएगा। इसका असर इन दोनों दिनों में ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा और कई ट्रेनें रद्द या प्रभावित रहेंगी। 15 और 16 सितंबर को दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इनमें 13545/13546 आसनसोल-गया-आसनसोल एक्सप्रेस और 63555/63556 आसनसोल-बरकाकाना-आसनसोल MEMU शामिल हैं। वहीं, 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान एक्सप्रेस 15 और 16 सितंबर को सिर्फ आसनसोल तक ही चलेगी। इसके बाद यह ट्रेन आसनसोल से ही वापस बर्द्धमान के लिए रवाना होगी।
इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव
मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में भी बदलाव किया गया है। 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 15 सितंबर को 60 मिनट की देरी से चलेगी।
इसके अलावा 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 15 सितंबर को 50 मिनट और 16 सितंबर को 30 मिनट देर से चलेगी.
वहीं, 17008 दरभंगा-चार्लापल्ली एक्सप्रेस 15 सितंबर को 90 मिनट की देरी से चलेगी। 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 15 सितंबर को 75 मिनट देर से चलेगी।
ऐसे में 15 और 16 सितंबर को इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के समय और परिचालन की जानकारी पहले से जरूर जांच लेनी चाहिए।

