केंद्र की ‘छात्र-विरोधी नीतियों’ से युवाओं का भविष्य खतरे में : रोजी जॉन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम : केरलम के उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र की ‘छात्र-विरोधी नीतियों’ के कारण देश में छात्रों और युवाओं का भविष्य तथा उनके सपने गंभीर खतरे में हैं। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं और चरमराते बुनियादी ढांचे के कारण देश के करोड़ों छात्र और युवा निराश हो रहे हैं।

जॉन ने कहा,‘‘इस महत्वपूर्ण मोड़ पर राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही आवाज देश की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है।’’
उन्होंने कहा कि देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की आवाज सुनकर काम करना चाहिए।
मंत्री ने कहा, ‘‘किसी भी समस्या का समाधान उन लोगों की बात सुनकर निकाला जाना चाहिए जो उससे प्रभावित हैं।’’
जॉन ने छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों से राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा क्षेत्र की विफलताओं और कमियों को सामने लाना तथा शिक्षा के लिए एक नई दृष्टि तैयार करना है।
उन्होंने कहा, ‘‘आइए, मिलकर बदलाव लाएं।’’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।