रांची यूनिवर्सिटी में नामांकन में देरी पर बवाल! आजसू ने VC को सौंपा ज्ञापन, छात्रों के भविष्य पर उठे सवाल

रांची विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन में देरी को लेकर आजसू छात्र संगठन ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा, जल्द प्रक्रिया शुरू करने की मांग से छात्रों में बढ़ी उम्मीदें और हलचल।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय में स्नातक (UG) नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग को लेकर आजसू छात्र संगठन ने सोमवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति महोदया से मुलाकात कर जल्द से जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की अपील की। आजसू नेताओं का कहना है कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में प्रवेश का इंतजार कर रहे हैं। नामांकन में हो रही देरी के कारण छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर असर पड़ रहा है और उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन में संगठन ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए स्नातक नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू करे। साथ ही नामांकन से जुड़ी पूरी अधिसूचना और समय-सारणी भी शीघ्र जारी करने की अपील की गई, ताकि छात्र समय पर अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें। कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आजसू ने कहा कि संगठन हमेशा छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहा है और आगे भी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

इन नेताओं की रही मौजूदगी

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव रोशन नायक, राजेश सिंह, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, सौरभ यादव, अब्दुल खान, राहुल, यश सोनी, पंकज, अभित कुमार, हिमांशु सिंह, शुरदीप, अमित, निशांत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।