उपकार क्लब चुटिया दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उपकार क्लब चुटिया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया।

इस दौरान आदित्य जायसवाल ने राज्य सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दूर से ही मां दुर्गा की पूजा-अनुष्ठान कर आरती उतारी।

उपकार क्लब चुटिया में विगत 1926 ई से बंगाली परंपरा से मां दुर्गा की पूजा अर्चना लगातार होता आ रहा है। इस महोत्सव में चुटिया वासियों सहित शहर के कई लोगों का सहयोग रहता है।

मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने मां दुर्गा से समस्त राजधानी वासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार के गाइडलाइन के तहत छोटे स्तर पर दुर्गा पूजा कर पा रहे हैं। अगले वर्ष दुर्गा पूजा फिर धूमधाम से आयोजन किया जाएगा।

मां की आराधना करने से सभी भक्तों का कल्याण होगा। मां भवानी के सच्चे भक्तों का मां दुर्गा हमेशा ख्याल रखती है।

मां की पूजा अनुष्ठान करने से भक्तों को सुख, समृद्धि एवम सभी मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि देवी मां दुर्गा हमें शाश्वत शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाती हैं।

वह हमें हमारे जीवन में आने वाली बुराइयों को हराने के लिए शक्ति प्रदान करती है। यह उत्सव आपके और आपके परिवार के लिए अपार खुशियां लेकर आए, यह हमारी कामना है।

Share This Article