फांसी लगाकर उर्सुलाइन कान्वेंट स्कूल की स्टूडेंट ने दे दी जान, पढ़ाई के दबाव में…

खाना खाने के बाद रात नौ बजे प्रियंका अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह में देर तक प्रियंका कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संहेद हुआ। कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि प्रियंका पंखा में फंदा के सहारे लटकी हुई है।

News Aroma

Ranchi Student Commits Suicide : झारखंड की राजधानी Ranchi के उर्सुलाइन कांवेंट स्कूल (Ursuline Convent School ) की छात्रा प्रियंका ने फांसी लगाकर जान दे दी।
उसकी Dead Body सोमवार की सुबह उसके कमरे से बरामद की गई। प्रियंका बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका के पिता और मां अलग-अलग निजी अस्पताल में काम करते हैं। रविवार को दोनों रात में काम पर चले गए थे। घर पर दादी और उसकी एक बहन थी। Police की प्रारंभिक जांच में पढ़ाई के दबाव में आत्महत्या की बात सामने आई है।

पंखा में फंदा के सहारे लटकी हुई मिली

रात साढ़े आठ बजे तक प्रियंका ने घर में पढ़ाई की। खाना खाने के बाद रात नौ बजे प्रियंका अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह में देर तक प्रियंका कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को संहेद हुआ। कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि प्रियंका पंखा में फंदा के सहारे लटकी हुई है।
आनन-फानन में परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पास के एक अस्पताल ले गए, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।

x