उषा मार्टिन के GM प्रमोद कुमार फतेपुरिया को मिली अग्रिम जमानत, झारखंड हाई कोर्ट ने…

पूर्व में कोर्ट ने उषा मार्टिन के GM प्रमोद कुमार फतेपुरिया के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी।प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पैरवी की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड हाई कोर्ट में मनी लांड्रिंग से जुड़े एक मामले (Money Laundering Case) में आरोपित उषा मार्टिन के GM प्रमोद कुमार फतेपुरिया (GM Pramod Kumar Fatepuriya) की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई गुरुवार को हुई। न्यायाधीश राजेश कुमार की कोर्ट ने प्रमोद कुमार को अग्रिम जमानत प्रदान की।

पूर्व में कोर्ट ने उषा मार्टिन के GM प्रमोद कुमार फतेपुरिया के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने पैरवी की।

हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई

उषा मार्टिन को आयरन अयस्क का एक्सपोर्ट करने की अनुमति नहीं थी। इसके बाद भी Usha Martin की ओर से आयरन अयस्क को एक्सपोर्ट किया गया। इसके बाद ED ने मामले में केस दर्ज किया।

मामले को लेकर ईडी ने उषा मार्टिन के खिलाफ ECIR 2/ 2021 दर्ज किया था। इसी मामले में प्रमोद फतेपुरिया भी आरोपित हैं। उनकी ओर से हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई है।

Share This Article