ACB ने रातू के CO और RSI को ₹25000 घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB ने गुरुवार को बताया कि रातू निवासी राम सागर साव ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी कि उन्होंने म्यूटेशन (खारिज-दाखिल) के लिए रातू अंचल में अप्लाई किया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रांची के रातू CO (अंचल अधिकारी) और राजस्व उप निरीक्षक को दलाल के जरिए 25 हजार रुपये रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी रातू अंचल कार्यालय से की गयी।

ACB ने गुरुवार को बताया कि रातू निवासी राम सागर साव (Ram Sagar Saav) ने ACB में लिखित शिकायत की थी कि उन्होंने म्यूटेशन (खारिज-दाखिल) के लिए रातू अंचल में अप्लाई किया है।

राजस्व उप निरीक्षक ने उनसे इसके एवज में 28 हजार रुपये की मांग की। साथ ही कहा गया कि पैसा नहीं देना है तो सीओ साहब से मिल लो। वह भी इतना ही पैसा बोलेंगे। आग्रह करने पर 25 हजार की मांग की गयी।

दो लाख तीन हजार 400 रुपये नकदी बरामद किये गये

ACB के SP सादिक रिजवी ने बताया कि मामले की जांच की गयी तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद टीम ने दलाल जाफर अंसारी के माध्यम से रिश्वत लेते CO प्रदीप कुमार और राजस्व उप निरीक्षक सुनील कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद सीओ के आवास इंद्रपुरी रोड नंबर एक में छापेमारी के दौरान दो लाख तीन हजार 400 रुपये नकदी बरामद किये गये। राजस्व उप निरीक्षक के घर हरमू कॉलोनी LIG फ्लैट B-99 में भी छापेमारी (Raid) की गयी लेकिन वहां से कुछ बरामदगी नहीं हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article