RANCHI : जमीन के लिए हुई वरजू यादव की हत्या, तीन गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अनगड़ा थाना पुलिस ने वरजू राम यादव हत्याकांड (Varju Ram Yadav Murder Case) का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में सुषेन यादव, मधुसुधन अहीर और धमेन्द्र यादव शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर खून लगा हुआ डंडा और खून लगा हुआ मिट्टी बरामद किया गया है।

ग्रामीण SP नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 18 जनवरी को जमीन हड़पने की नियत से वरजू राम यादव की हत्या (Murder) कर दी गई थी।

इस मामले में मृतक के बेटी ने अनगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।

जमीन हड़पने की नीयत से वरजू राम की हत्या कर दी गई

गिरफ्तार तीनों आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया और पुलिस को बताया कि वरजू की तीन बेटियां थी। तीनों की शादी हो चुकी थी। उसका बेटा नहीं था।

जमीन हड़पने की नीयत से वरजू राम की हत्या (Murder) कर दी गई थी। वरजू राम यादव जब अपने घर जा रहा था तब जोन्हा बाजार के नजदीक उसके चचेरे भाई धमेन्द्र, चाचा सुषेन, धमेन्द्र के पत्नी का भाई मधुसुदन ने संपत्ति के लालच में हत्या कर दी थी।

SP ने बताया कि छापेमारी टीम (Raid Team) में DSP खिस्टोफर केरकेट्टा, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार , संजय कुमार, सरयू राम सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

TAGGED:
Share This Article