फिर बदल सकता है झारखंड में मौसम का मिजाज, होली में पड़ सकती है खलल…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Weather: राज्य के कई हिस्सों में 25 मार्च को बारिश (Rain) होने की संभावना है। इससे राज्यवासियों की होली में इस बार खलल पड़ सकती है।

राज्य के उत्तरी, दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने और वज्रपात (Thunderclap) के आसार हैं जबकि अधिकांश हिस्से में बादल छाए रहेंगे।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, देवघर, दुमका, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहेबगंज में बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ 26 से 30 मार्च तक राज्य में आंशिक बादल का असर देखा जायेगा। ऐसे में संभावना है कि इस बार होली खेलने में लोगों को खलल होगी। बारिश और बादल का असर राज्य में बना रहेगा।

रांची मौसम विभाग (Weather Department) के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में छह डिग्री तक की वृद्धि होगी। इसके तीन दिनों के बाद तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी।

ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी का एहसास भी होगा लेकिन बादल और बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। राजधानी Ranchi की बात करें तो 25 से 30 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की गयी है।

Share This Article