सदर अस्पताल के छठे माले से कूद कर महिला ने दे दी जान, पिछले 9 दिनों से…

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिम्स रेफर किया गया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मंगलवार की सुबह 7 बजे राजधानी रांची में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के छठे माले से कूद कर एक महिला ने जान देने (Suicide) की कोशिश की।

मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड (Emergency ward) में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिम्स रेफर किया गया।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। महिला की पहचान रामगढ़ की सुमंती देवी (24) के रूप में हुई है।

आज होनी थी बच्चेदानी की सर्जरी

बताया जाता है कि सुमंती देवी पिछले नौ दिनों से सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले पर भर्ती थी। आज ही उसकी बच्चेदानी की सर्जरी होनी थी। सुमंती के पति शहदेव मंडल ने बताया कि वह हर दिन सुबह शाम वार्ड के बाहर टहलती थी।

आज हॉस्पिटल के छठे तल्ले से कूद गई। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने देखने के बाद रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी धड़कन बंद हो गई।

रिम्स (Rims) पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मंडल ने बताया कि सालों से दवा खाने की वजह से वह लगातार तनाव में रहती थी। हमेशा कहा करती थी कि दवाई खाने से परेशानी जैसा लगता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply