रांची में यहां गर्लफ्रेंड के साथ शादी होने पर युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के साथ शादी नहीं होने से नाराज युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी।

27 वर्षीय युवक कुंदन कुमार खिजूरटोली में किराये के मकान में रहता था, जहां शनिवार की देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मेडिकल की कर रहा था तैयारी

मृतक मूल रूप से चतरा जिले के हंटरगंज स्थित बहेरी का रहने वाला था। पिता सुदर्शन सिंह ने बताया कि दो भाइयों में छोटा कुंदन हजारीबाग से ग्रेजुएशन करने के बाद सालभर से रांची में किराए के घर में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था।

रिश्तेदार उसकी शादी की चर्चा कर रहे थे, जिससे वह परेशान रहने लगा था, लेकिन पूछने पर कुछ नहीं बताता था।

अचानक शनिवार की देर रात फोन पर उन्हें जानकारी दी गई कि कुंदन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके बाद वे रांची पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

क्या है मामला

मृतक के पिता के साथ रिम्स में मौजूद अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि कुंदन का एक लड़की से प्रेम संबंध था। लेकिन, घरवाले दूसरी लड़की से शादी करने के लिए बातचीत कर रहे थे।

, कुंदन ने भी अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। लेकिन, वह भी तैयार नहीं हुई। ऐसे में दूसरी जगह शादी होने के डर से वह काफी परेशान रहता था।

Share This Article