रांची पुलिस मुख्यालय में कोरोना विस्फोट, एडीजी, जोनल आइजी समेत कई पुलिसकर्मी पाॅजिटिव, लिया यह अहम निर्णय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः एक ओर जहां राजधानी रांची समेत राज्यभर में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, वहीं अब पुलिस मुख्यालय में भी कोरोना विस्फोट हो गया है।

जहां मुख्यालय के एडीजी मुरारीलाल मीणा, रांची के जोनल आईजी पंकज कंबोज समेत अन्य कई पुलिसकर्मी पाॅजिटिव पाए गए हैं।

ऐसे में हालात को देखते हुए, शाखाओं में रोटेशन सिस्टम लागू किया जा सकता है।

क्या है मामला

दरअसल, पुलिस मुख्यालय में कई कर्मी व अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने भी जांच करवाई।

इसके बाद मुख्यालय एडीजी मुरारीलाल मीणा, रांची के जोनल आईजी पंकज कंबोज समेत कई अन्य भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इतना ही नहीं, गुमला, कोडरमा जिलों के एसपी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा रांची के कुछ थानों में भी थानेदार कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

विधायक भी पाए गए पाॅजिटिव

रांची के तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी फेसबुक पर शेयर की है। साथ ही लिखा है कि वह होम आइशोलेशन में रह रहे हैं।

Share This Article