
RMCH Hanuman Temple Ranchi : रांची के RMCH परिसर स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जिसमें रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने भी पूजा-अर्चना की।
इस दौरान हिंदूवादी नेता भैरव सिंह समेत बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और आरती में भाग लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एकजुट होकर पूजा में हिस्सा लिया।
गौरतलब है कि हाल ही में रिम्स निदेशक पर मंदिर से जुड़े एक मामले में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। स्थानीय लोगों और मंदिर के पुजारी ने ध्वनि (साउंड) को लेकर हुए विवाद और कथित दुर्व्यवहार की शिकायत की थी।
हालांकि, आज की आरती में निदेशक की भागीदारी को लेकर कई लोगों ने इसे विवाद को शांत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा।

