नीट पेपर लीक को लेकर युवा कांग्रेस ने किया लोकभवन का घेराव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

रांची में नीट पेपर लीक के खिलाफ युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लोकभवन घेराव के दौरान पुलिस से झड़प, छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में मंगलवार को युवा कांग्रेस के बैनर तले नेताओं ने लोकभवन का घेराव किया। नीट पेपर लीक मामले को लेकर शदाब खान प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस ने कहा कि छात्रों के सम्मान में हमलोग घेराव के लिए जुटे है। छात्र सालों पर परीक्षा की तैयारी करते है। दिन रात मेहनत करते है और यहां पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा के नेता और कैंद्रीय शिक्षा मंत्री लगे हुए। उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस लक्ष्मीकांत ने कहा कि नीट के छात्रों के साथ अन्याय किया गया है। हम छात्रों के हित में लड़ते थे और आगे भी लड़ते रहेंगे। भारत की शिक्षा व्यवस्था का हत्यारा कौन है। शिल्पी कुमारी उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां के परीक्षार्थियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कई छात्र-छात्राएं परीक्षा के तनाव में सुसाइड कर रहे है जो कि सरकार की विफलता को दर्शाता है।

बैरीकेडिंग पारकर पहुंचे मुख्य गेट के नजदीक

इससे पहले युवा कांग्रेस के नेता घेराव के लिए लोकभवन पहुंचे थे। जहां पुलिस ने पहले से बैरीकेडिंग कर रखी थी। वहीं सुरक्षा में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। लेकिन कुछ देर के बाद युवा कांग्रेस के नेता बैरीकेड फांदकर राजभवन के मुख्य द्वार के नजदीक पहुंच गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें बल प्रयोग कर रोका। इस मामले में एसडीओ सदर कुमार रजत ने कहा कि बैरीकेड पार करने वालों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।