पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पर रेप का केस, 38 साल की महिला ने दर्ज कराया मामला

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल: एक ओर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra) पर हैं। महिलाओं के साथ वे सेल्फी, फोटो ले रहे हैं। महिला सशक्तीकरण की बात कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर उनके विधायक पर महिलाओं के हैवानियत करने का मामला दर्ज (Madhya Pradesh Rape Case) हो रहा है। यह मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है।

Madhya Pradesh Rape Case

जहां पर राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar ) पर एक महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। 38 वर्षीय महिला ने यह मामला धार के नौगांव थाना में दर्ज कराया है।

पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव के सह प्रभारी उमंग पर दुष्कर्म समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पीड़ित महिला जबलपुर की रहने वाली है

महिला ने आरोप लगाया है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में विधायक उमंग सिंघार ने पिछले एक साल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।

Madhya Pradesh Rape Case

विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का भी महिला ने आरोप लगाया है। पीड़ित महिला जबलपुर (Jabalpur) की रहने वाली है। हालांकि विधायक ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि ये सब गलत आरोप हैं।

Share This Article