जमशेदपुर में बाजार के घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पटमदापटमदा थाना क्षेत्र के जाल्ला गांव के रहने वाली 25 वर्षीया महिला ने मंगलवार को पटमदा बाजार निवासी शादीशुदा युवक शिवशंकर मार्डी उर्फ फचा के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म (RAPE) करने का मामला दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि सोमवार देर शाम पटमदा साप्ताहिक बाजार से वह खेत के रास्ते से घर लौट रही थी।

पहले से घात लगाए बैठे पटमदा बाजार निवासी शिवशंकर मार्डी उर्फ फचा ने उसे अकेला पाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया और भाग निकले।

मामले की हो रही गंभीरता से जांच

पीड़ित महिला ने घर में जाकर पति शिशिर मांझी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित महिला ने मंगलवार को सुबह पटमदा थाना में आरोपी शिवशंकर (Shivshankar) के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराई।

मामला दर्ज करते ही पटमदा पुलिस ने छापामारी (RAID) करते हुए आरोपी शिवशंकर को बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है।

Share This Article