एक और आठ अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा: राष्ट्रपति भवन

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के आगामी कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास के कारण एक और आठ अगस्त को रक्षकों की अदला-बदली का समारोह नहीं होगा। राष्ट्रपति भवन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह समारोह एक सैन्य परंपरा है, जिसका आयोजन हर सप्ताह किया जाता है ताकि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) की नयी टुकड़ी औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल सके।

वर्ष 1773 में स्थापित पीबीजी भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट है। यह रेजीमेंट राष्ट्रपति से जुड़े औपचारिक और सैन्य समारोहों की जिम्मेदारी निभाती है। पीबीजी के जवान उत्कृष्ट घुड़सवार होने के साथ-साथ दक्ष टैंक चालक और प्रशिक्षित पैराट्रूपर भी होते हैं। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 के पूर्वाभ्यास के कारण एक और आठ अगस्त को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रक्षकों की अदला-बदली का समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।’’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।