आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। वित्त मंत्री के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।’’ यह बैठक ऐसे समय हुई है जब कुछ ही सप्ताह पहले भारत ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की रिकॉर्ड जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर्ज की है।

आरबीआई की ब्याज दर तय करने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अगली बैठक 5-7 अक्टूबर, 2026 को होनी है। केंद्रीय बैंक ने अगस्त में लगातार चौथी बार प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 5.25 प्रतिशत पर बरकरार रखा था। एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया था कि लगातार बाहरी झटकों, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और व्यापक मुद्रास्फीति के संकेतों से निपटने के लिए केंद्रीय बैंक को अगले महीने और फिर दिसंबर में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करनी चाहिए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।