Latest Newsझारखंडभारत में पहली बार मंदी की मार, सरकार के गलत फैसलों ने...

भारत में पहली बार मंदी की मार, सरकार के गलत फैसलों ने देश की ताकत को कमजोरी में बदला: राहुल गांधी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: देश के आर्थिक स्थिति को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला है।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि इतिहास में पहली बार भारत आर्थिक मंदी की चपेट में आया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गलत फैसलों का नतीजा है, जिसने देश की ताकत को कमजोरी में बदल दिया।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी अनुमानों के मुताबिक, वित्तवर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितम्बर) में आर्थिक विकास दर नकारात्मक रही है।

जबकि जीडीपी दर दूसरी तिमाही में -8.6 प्रतिशत सिकुड़ गई है। आरबीआई के इन अनुमानों के आधार पर ही राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है।

इससे पहले भी कांग्रेस नेता नोटबंदी, जीएसटी एवं लॉकडाउन के फैसले को गरीबों पर चोट करने वाला बताया था। उन्होंने कहा था कि लॉकडाउन का फैसला गलत समय पर लिया गया, जिसे उद्योग-धंधा प्रभावित हुआ तथा बड़े पैमाने पर प्रवासी मजदूरों को पलायन करने मजबूर होना पड़ा। नतीजतन अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने मौद्रिक समीक्षा में आधिकारिक आंकड़े जारी करने के पहले अपने बुलेटिन के जरिये अनुमान पेश किया कि विकास दर में सुस्ती का यह दौर लंबा चल सकता है।

वर्ष 2020-21 के दौरान सुस्त चल रही देश की आर्थिक विकास दर 2020-21 के वित्तीय वर्ष में तगड़ा नुकसान झेला है। ऐसे में लगातार दूसरी तिमाही में वृद्धि दर नकारात्मक रहने के आसार हैं। वहीं पूरे वित्तीय वर्ष 2020-21 में विकास दर -9.5 फीसदी नीचे रहने का भी अनुमान लगाया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...