Latest Newsविदेशभारत के साथ संबंध रणनीतिक साझेदारी, पाक के लिए यह हानिकारक नहीं...

भारत के साथ संबंध रणनीतिक साझेदारी, पाक के लिए यह हानिकारक नहीं : अमेरिका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: भारत के साथ अमेरिकी साझेदारी को वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी बताते हुए अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत और पाकिस्तान के साथ संबंध के बारे में वाशिंगटन की नीति दोहराते हुए कहा कि दोनों के साथ यह अलग-अलग है और इससे किसी को नुकसान नहीं है।

दोनों पड़ोसियों के साथ अमेरिकी संबंधों की बात करते हुए, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को नई दिल्ली के साथ अपनी साझेदारी के वैश्विक आयाम और इस्लामाबाद के साथ अपने साझा क्षेत्रीय हितों के बीच अंतर को स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा, जब भारत की बात आती है, तो हमारे बीच वैश्विक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है।

साझेदारी का महत्व बढ़ गया है क्योंकि चीन के साथ बढ़ती शत्रुता से चुनौती बढ़ी है।

प्राइस ने कहा, इस्लामाबाद के साथ महत्वपूर्ण साझा हित हैं। और हम उन साझा हितों पर पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

अमेरिका को अफगानिस्तान में तालिबान से निपटने के लिए इस्लामाबाद की मदद की जरूरत है अगर राष्ट्रपति जो बाइडेन को उस डील के साथ आगे बढ़ना है जिसे उनके पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप ने विद्रोही समूह के साथ एक मई को सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के लिए किया था।

संरक्षक और नेतृत्व के रूप में, पाकिस्तान तालिबान पर प्रभाव डालता है। दूसरी ओर, इस्लामाबाद को बीजिंग के साथ उस समय भी निकटता से जोड़ा जाता है जब एक आक्रामक चीन द्वारा वाशिंगटन को वैश्विक मंच पर चुनौती दी जाती है।

उन्होंने दैनिक ब्रीफिंग के दौरान दोनों पड़ोसी देशों के साथ अेमरिका के संबंध के बारे में पूछे जाने पर कहा, अमेरिका के भारत के साथ महत्वपूर्ण संबंध हैं, जैसा कि मैंने कहा, लेकिन पाकिस्तान के साथ भी हैं।

ये संबंध हमारे नजरिए से अपने-अपने तरीके से हैं। अमेरिकी विदेश नीति की जब बात आती है तो ये किसी के लिए नुकसान के बारे में नहीं है।

भारत के साथ रणनीतिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस (वित्तीय) वर्ष में, अमेरिका ने भारत को 20 अरब डॉलर से अधिक की रक्षा बिक्री की है।

यह उन्नत अमेरिकी रक्षा प्लेटफार्मों के प्रस्ताव हैं जो भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। यह उस वैश्विक, व्यापक, रणनीतिक साझेदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

कश्मीर पर, प्राइस ने कहा कि हम भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को पूर्ण आर्थिक और राजनीतिक सामान्य स्थिति वापस लौटाने के कदमों का स्वागत करते हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...