आपके अनमोल स्वास्थ्य के नाम कार्यक्रम का आयोजन, जानें क्या कहा मुख्य अतिथि ने

रिम्स में ‘आपके अनमोल स्वास्थ्य के नाम’ कार्यक्रम में अरुण ऋषि ने अनुशासित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली को स्वस्थ व दीर्घ जीवन का मूलमंत्र बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिम्स में ‘बेहतर जीवन जीने की कला’ पर एक विशेष प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। ‘आपके अनमोल स्वास्थ्य के नाम’ समर्पित इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, विभागाध्यक्ष, डॉक्टर और बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

समारोह के मुख्य वक्ता 73 वर्षीय अरुण ऋषि ‘स्वर्गीय’ थे, जिन्होंने पिछले 47 वर्षों से पूरी तरह रोगमुक्त रहने के अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अनुशासित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवनशैली को निरोग रहने का मूलमंत्र बताया। उनकी व्यावहारिक बातों ने वहां मौजूद सभी स्वास्थ्य कर्मियों को गहराई से प्रभावित किया। कार्यक्रम में सेहत और दीर्घायु पर उपयोगी चर्चा के साथ-साथ मनोरंजन का समावेश भी देखने को मिला, जिससे माहौल काफी जीवंत रहा।

रिम्स निदेशक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन का मतलब केवल बीमारियों से बचना नहीं, बल्कि मानसिक प्रसन्नता और शारीरिक संतुलन का मेल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन चिकित्साकर्मियों को अपनी जीवनशैली सुधारने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए निरंतर प्रेरित करेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।