Ranchi News: झारखंड सरकार का फैसला, RIMS प्रभारी निदेशक को मिला सेवा विस्तार

News Aroma Desk
2 Min Read
Ranchi News: झारखंड सरकार का फैसला, RIMS प्रभारी निदेशक को मिला सेवा विस्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: झारखंड सरकार ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) के प्रभारी निदेशक को बड़ा राहत देते हुए, उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दे दिया है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीएम हेमंत सोरेन की मंजूरी मिलते ही सोमवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

कैबिनेट के फैसले की प्रत्याशा में मिला विस्तार

डॉ. दिपेंद्र कुमार सिन्हा को यह सेवा विस्तार सेवानिवृत्ति संबंधित निर्धारित उम्र सीमा संबंधित प्रविधान को शिथिल करते हुए कैबिनेट के फैसले की प्रत्याशा में दिया गया है। बता दें, 31 अक्तूबर को ही डॉ. दीपेंद्र सेवानिवृत्त हो गए थे। राज्य सरकार ने उनकी वार्धक्य सेवानिवृत्ति की तारीख के बाद जनहित का हवाला देते हुए छह माह का सेवा विस्तार दिया है। यानी एक नवंबर 2026 की तारीख से 30 अप्रैल 2027 तक या अगले आदेश तक सेवा विस्तार दिया है।

इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि, डॉ. सिन्हा के सेवा अवधि विस्तार के वेतन और भत्तों पर होने वाला एक्सपेंस संस्थान के स्वीकृत बजट प्रावधान से वहन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले डॉ. सिन्हा रिम्स में प्राध्यापक, सर्जरी के पद पर कार्यरत थे। जिनको 25 जून 2026 को अगले आदेश तक के लिए रिम्स के निदेशक का कार्यभार सौंपा गया। चूंकि वह 31 अक्टूबर को Retire होनेवाले थे, इसलिए रिम्स शासी परिषद ने अपनी 66वीं बैठक में उन्हें प्रभारी निदेशक के रूप में छह महीने के लिए सेवा अवधि विस्तार किए जाने का फैसला लिया।

इन शर्तों पर मिला सेवा विस्तार

– यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी और कार्यकारी होगी। इसके आधार पर निदेशक पद पर नियमित नियुक्त्ति या किसी अन्य लाभ का दावा नहीं किया जा सकता।
– निदेशक पद पर नियमित नियुक्ति होने के बाद योगदान की तारीख से यह व्यवस्था स्वतः समाप्त हो जाएगी।
– राज्य सरकार जनहित में इस व्यवस्था को किसी भी समय समाप्त कर सकेगी।
– अन्य सेवा-शर्ते रिम्स अधिनियम 2002, रिम्स नियमावली 2002, रिम्स (संशोधन) अधिनियम 2006 एवं रिम्स विनियम, 2014 के अनुसार होंगी।

 

Share This Article