

Clinical Tutor Result : रिम्स द्वारा सहायक प्राध्यापक और क्लिनिकल ट्यूटर पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार के आधार पर अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। इस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।





रिम्स प्रशासन ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके जुड़ने से संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी। चयन परिणाम से संबंधित विस्तृत अधिसूचना रिम्स प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है तथा इसे संस्थान के वेबसाइट https://rimsranchi.ac.in/ पर जारी कर दिया गया है।
