नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल, पूर्व राज्यसभा सांसद और देश की अग्रणी सिक्योरिटी कंपनी ‘एसआईएस ग्रुप’ (SIS Group) के संस्थापक रवीन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार को निधन हो गया। आरके सिन्हा ने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। पत्रकारिता से करियर की शुरुआत कर देश के प्रमुख उद्योगपति और राजनेता के रूप में पहचान बनाने वाले आरके सिन्हा के निधन से राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना ले जाया जाएगा, जहां पटना स्थित ‘अन्नपूर्णा भवन’ में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा ताकि समर्थक और शुभचिंतक उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।



