महाकुंभ से लौट रही कार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Accident News: धनबाद में तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाए हो रही है। मंगलवार को एक बार फिर गोविंदपुर स्थित जीटी रोड पर गेहरा मोड़ के समीप कुंभ से लौट रही एक कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इसमे मौके पर ही ऑटो चालक की जान चली गई, जबकि ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए।

ऑटो चालक की  मौत 

घटना में मृत ऑटो चालक की पहचान गोविंदपुर निवासी जितेंद्र राय के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए SNMMCH भेज दिया है।

वहीं, मृत ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के जाया गया है।

कुंभ स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु

घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुंभ स्नान कर वापस पश्चिम बंगाल लौट रहे श्रद्धालुओं की क्रेटा SUV कार ने

GT रोड पर यात्रियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनो जोरदार थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है।

Share This Article