ज्वेलर्स की दुकान में दि‍नदहाड़े डकैती, लाखों के गहने और नकद ले उड़े

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Robbery in Jewelers Shop: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट बाजार के पास एक ज्वेलर्स की दुकान में दिनदहाड़े अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। एमबी ज्वेलर्स(MB Jewelers) नमक सोनार के बड़े शोरूम में दोपहर करीब 1:50 पर अपराधी दुकान में घुसे। दुकान में घुसते ही करीब 7 मिनट तक इन लोगों ने दुकान में तांडव मचाया।

पिस्तौल और स्टेनगन के दम पर सभी को धमकाया। बारी-बारी से सारे गहने को एक झोले में डाला, फिर नगद लिया और आराम से भाग निकले। अपराधियों ने पिस्तौल और बड़े बंदूक की नोक पर लाखो के गहने और नगद लूट लिए।

तीनों अपराधी एक बाइक पर सवार होकर वहां से भागे। इन सारे अपराधियों की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।  घटना की सूचना मिलने के काफी देर के बाद पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।  इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।

 

 

Share This Article