रोटरी क्लब ने थडपखना के स्कूल को लिया गोद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi news: रोटरी क्लब ऑफ रांची ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए थडपखना, रांची में स्थित छोटानागपुर गर्ल्स प्राइमरी और उच्च विद्यालय को गोद लिया है। क्लब ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में इस स्कूल को शैक्षणिक संसाधनों से समृद्ध कर 2025-26 तक इसे एक हैप्पी स्कूल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। समारोह में कक्षा दो के बच्चों के लिए 10 नए डेस्क-बेंच और एक अलमारी भेंट की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजय छाबड़ा और राजीव मोदी ने फीता काटकर किया। इस दौरान रोट्रैक्ट क्लब ऑफ राइजिंग ने बच्चों के लिए तकनीक, कला, कौशल विकास, और सामान्य ज्ञान पर आधारित नियमित कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। साथ ही, बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।

क्लब ने स्कूल के खेल मैदान को बैडमिंटन कोर्ट और फुटबॉल मैदान में बदलने की योजना बनाई है, ताकि छात्राओं का शारीरिक विकास भी सुनिश्चित हो। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि सत्र 2025-26 में हैप्पी स्कूल का निर्माण उनका प्रमुख लक्ष्य है। समारोह में डॉ. अनिल पांडेय, आस्था बेहल, शाहिद पाल, कांता मोदी, प्रकाश सरावगी, और अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article