Homeविदेशदेश की संप्रभुता पर खतरा हो तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा...

देश की संप्रभुता पर खतरा हो तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा रूस, पुतिन ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Russia Ready to Use Nuclear Weapons: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने कहा कि यदि देश, उसकी संप्रभुता या स्वतंत्रता के लिए कोई खतरा उत्पन्न होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

देश की संप्रभुता पर खतरा हो तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा रूस, पुतिन ने…
russia-will-use-nuclear-weapons-if-there-is-a-threat-to-the-countrys-sovereignty-putin-said

उन्होंने उम्मीद जताई कि America किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचेगा जो परमाणु संघर्ष को जन्म दे सकती हो।

पश्चिम को तीखे शब्दों में चेतावनी देने वाला पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस सप्ताह रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है जिसमें उनका अगले छह वर्ष के लिए चुना जाना लगभग निश्चित माना जा रहा है।

रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden को एक अनुभवी राजनीतिज्ञ के रूप में वर्णित किया और कहा कि वह तनाव बढ़ने के संभावित खतरों को पूरी तरह से समझते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दुनिया परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रही है।

देश की संप्रभुता पर खतरा हो तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगा रूस, पुतिन ने…
russia-will-use-nuclear-weapons-if-there-is-a-threat-to-the-countrys-sovereignty-putin-said

लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रूस के परमाणु बल पूरी तैयार हैं तथा ‘सैन्य प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण से हम पूरी तरह तैयार हैं।’

पुतिन ने कहा देश के सुरक्षा सिद्धान्त के तहत कि अगर मास्को की संप्रभुता या स्वतंत्रता को कोई खतरा होता है तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद से रूसी नेता ने बार-बार परमाणु हथियारों का उपयोग करने की अपनी तत्परता को प्रदर्शित किया है।

इसी तरह की सबसे हालिया धमकी पिछले महीने उनके राष्ट्र के नाम संबोधन में आई थी, जब उन्होंने पश्चिम को चेतावनी दी कि यूक्रेन में युद्ध में उनकी भागीदार बढ़ने से परमाणु युद्ध का खतरा हो सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी यूक्रेन में युद्धक्षेत्र में परमाणु हथियारों का उपयोग करने पर विचार किया है, पुतिन ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि मॉस्को यूक्रेन में अपने लक्ष्यों को हासिल करेगा और उन्होंने बातचीत के लिए दरवाजे खुले होने की बात कही। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी समझौते के लिए पश्चिम से पक्की गारंटी की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा ‘यह शत्रु के लिए एक अल्पविराम नहीं होना चाहिए जिससे उसे अपने लिए हथियार जुटाने का मौका मिल जाए बल्कि एक गंभीर बातचीत होनी चाहिए जिसमें रूसी संघ के लिए सुरक्षा की गारंटी शामिल हो।’

पुतिन ने कहा कि रूस के काफी भीतर तक यूक्रेनी ड्रोन हमलों में हालिया वृद्धि देश के तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव को पटरी से उतारने के प्रयासों का हिस्सा है।

राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार से शुरू हो रहा है और जिसे वह भार बहुमत से जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उनकी इस उम्मीद का कारण उनके पिछले 24 साल के शासन के दौरान रूस के राजनीतिक परिदृश्य पर उनकी मजबूत पकड़ रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...