Homeविदेशट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे एस जयशंकर

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे एस जयशंकर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Trump’s Swearing-in Ceremony: राष्ट्रपति चुनाव निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 20 जनवरी को दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) शिरकत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के शामिल होने की संभावना है।

20 जनवरी का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इसे मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे के रुप में मनाया जाएगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने कमला हैरिस को हराया था।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री S Jaishankar जाएंगे। वह अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान कुछ अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

शपथ ग्रहण, परेड और औपचारिक कार्यक्रम शामिल होंगे

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें और दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इस बार उनकी सरकार में भारतीय मूल के कई लोगों को शामिल किया है। शपथ ग्रहण 20 जनवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

इसमें शपथ ग्रहण, परेड और औपचारिक कार्यक्रम शामिल होंगे। यह दिन मार्टिन लूथर किंग जूनियर डे (Martin Luther King Jr. Day) के दिन पड़ रहा है, इस दिन अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। 1997 के बाद यह पहली बार है जब उद्घाटन इस महत्वपूर्ण तिथि के साथ हो रहा है, जिससे इस कार्यक्रम का ऐतिहासिक महत्व और भी बढ़ गया है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...