सरायकेला में शराब और हड़िया के नशे में महिला से दुष्कर्म के बाद किया हत्या, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: जिले में 30 मार्च को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आरआईटी मोड़ से बेल्डीह बस्ती जाने के रास्ते में स्थित एक झोपड़ीनुमा दुकान से अज्ञात महिला के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

इस संबंध में आदित्यपुर थाना में  प्रेसवार्ता आयोजित कर एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि महिला की मौत के पीछे का कारण दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या किया जाना है।

उन्होंने बताया कि महिला की पहचान बेल्डीह बस्ती निवासी जंबी विरूली के रूप में की गई है।

एसपी ने बताया कि शराब और हड़िया के नशे में महिला की हत्या की गई थी।

इस मामले में आदित्यपुर पुलिस द्वारा राजा करवा और कारण बेदिया नामक दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों ने शराब के नशे में धुत होकर पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद उसकी हत्या कर दी। एसपी ने घटना के 48 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा किए जाने पर आदित्यपुर थाना की पुलिस टीम की सराहना की।

Share This Article