एक लाख करोड़ रुपये के एमएसएमई कर्ज का जोखिम आकलन कियाः एसबीआई

एसबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 में एआई की मदद से करीब एक लाख करोड़ रुपये के एमएसएमई कर्ज का जोखिम आकलन किया। बैंक ने पांच करोड़ तक के ऋणों का मूल्यांकन किया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2025-26 में कृत्रिम मेधा (एआई) का इस्तेमाल कर करीब एक लाख करोड़ रुपये के सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) कर्ज का जोखिम आकलन किया है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक राम मोहन राव अमारा ने यहां वार्षिक ‘फाइबैक’ कार्यक्रम में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में 12 महीने के दौरान बैंक पांच करोड़ रुपये तक के ऋणों का जोखिम आकलन करने में सक्षम रहा। नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों को मिलाकर करीब एक लाख करोड़ रुपये के ऋणों का आकलन किया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।