सेंको गोल्ड शोरूम में नए डिजाइन की हुई ग्रैंड लॉन्चिंग

रांची के सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में नए ज्वेलरी डिजाइनों की ग्रैंड लॉन्चिंग हुई। आइकॉनिक रनवे फैशन शो, सम्मान समारोह और विशेष ऑफर्स ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Senco Gold Ranchi : मेन रोड स्थित सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम में एक भव्य सम्मान समारोह और आकर्षक ‘आइकॉनिक रनवे फैशन शो’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीमा प्रसाद उपस्थित थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर राकेश सिंह और तनुश्री सरकार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में शहर की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें विशेष अतिथि के रूप में पिया बर्मन, मारिया शहाब, आसिफ अर्शद खान, ऋषभ सिन्हा, आशु त्यागी, खुशबू खान, शाहिद रहमान, कल्पना कौशल और बलराम चौरसिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण आइकॉनिक रनवे फैशन शो के तहत मशहूर फैशन डिजाइनर शिफा खान के शानदार कलेक्शन को पेश किया गया।

शोरूम द्वारा लॉन्च किए गए इन नए गहनों में आधुनिकता और पारंपरिक कारीगरी का बेहतरीन संगम देखने को मिला, जिसे हर आयु वर्ग की महिलाओं के बदलते ट्रेंड को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शोरूम प्रबंधन द्वारा अपने विशिष्ट ग्राहकों और सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राहकों को आकर्षक गिफ्ट्स और विशेष ऑफर्स भी दिए गए। अतिथियों ने शोरूम की इस अनूठी पहल की सराहना की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।