गिरीडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरीडीह : गिरीडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटुरखा गांव में बालू से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ उमड़ गई।

बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार सुबह की है। जब बालू से भरा एक ट्रैक्टर मटुरखा गांव से जा रहा था, इसी दौरान साइकिल से जा रहा एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देखने को मिला और लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। लोगों का कहना है कि मटुरखा और आसपास के इलाकों में बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही लगातार होती रहती है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार ये वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर बालू के अवैध परिवहन पर रोक है, तो इसके बावजूद गांव की सड़कों पर बालू लदे वाहन लगातार कैसे दौड़ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर की रफ्तार व चालक की लापरवाही की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।