शाहिद कपूर ने पूरी की अली अब्बास जफ़र की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही निर्देशक अली अब्बास जफर की क्राइम -एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की घोषणा पिछले साल नवंबर में हुई थी।

वहीं अब शाहिद कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी खुद अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर दी है।

हालांकि इस फिल्म का टायटल क्या होगा, इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। शाहिद कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं । रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में शाहिद पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे।

यह एक क्राइम -एक्शन फिल्म होगी, जिसमें शाहिद का एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। यह पहला मौका है जब शाहिद और अली अब्बास जफर साथ में काम कर रहे हैं।

Share This Article