महिलाओं के लिए उपयोगी है शतावरी, इन समस्याओं से दिलाता है राहत

News Alert

 Benefits Of  Shatavari : Shatavari औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा पौधा है जो कई रोगों की दवाई बनाने के काम आता है।

इसका उपयोग मुख्य रूप से ये यौन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। महिलाओं के कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। इसके कई कमाल के फायदे हैं।

Shatavari is useful for women, gives relief from these problems

आइए जानते हैं शतावरी के फायदे

पीरियड्स की समस्या

Shatavari is useful for women, gives relief from these problems

महिलाओं के लिए शतावरी काफी फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पीरियड्स में होने वाली हैवी फ्लो की समस्या दूर होती है, साथ ही इससे प्रजनन क्षमता में भी सुधार होता है। जो मांएं अपने बच्चों को स्तनपान कराती हैं, उनके ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाने में भी शतावरी कारगर होती है।

दिमाग को रखे शांत

Shatavari is useful for women, gives relief from these problems

शतावरी में पित्त और दिमाग को शांत रखने के गुण होते हैं। दरअसल, शतावरी का स्वाद मीठा होता है और इसका तासीर ठंडा होता है, जो दिमाग को शांत करने और शरीर की गर्मी को कम करने में असरदार होता है।

मांसपेशियों को मजबूत रखें

Shatavari is useful for women, gives relief from these problems

शतावरी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी कारगर होती है। इसके नियमित इस्तेमाल से शरीर की थकान तो दूर होती ही है, साथ ही शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी होता है। इसके लिए रोज शाम को सोने से पहले दूध में एक चम्मच शतावरी का पाउडर मिलाकर पिएं।

दिमाग को बनाए तेज

Shatavari is useful for women, gives relief from these problems

दिमाग को तेज करने में भी शतावरी काफी फायदेमंद होती है। दरअसल, ठंडी प्रकृति की होने की वजह से ये दिमाग को शांत रखने, चिड़चिड़ापन दूर करने और गुस्से को शांत करने का काम करती है, जिससे सोचने-समझने की शक्ति का विस्तार होता है।

Disclamer : News Aroma ऐसे जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है। सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें ।

x