शिबू सोरेन के छोटे भाई शंकर सोरेन के समधी-समधन का निधन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे भाई शंकर सोरेन के समधी एवं समधन का गुरुवार को निधन हो गया।

पेटरवार थाना क्षेत्र के चांपी पंचायत के अंबाटोला निवासी 80 वर्षीय सहदेव मुमरू एवं उनकी पत्नी का निधन हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सहदेव मुमरू के निधन की खबर उनकी पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकीं। कुछ देर बाद उनका भी निधन हो गया।

आदिवासी समाज के वक्ताओं ने बताया कि सहदेव मुमरू ने समाज के उत्थान में बड़ी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपने समाज के लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।

उनके निधन से आदिवासी समाज को बड़ी क्षति हुई है। वह समाज के मांझी हाड़ाम (धर्मगुरु) भी थे।

दोनों लोगों की मौत से चांपी पंचायत में मातम छा गया है।

Share This Article