पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलीं सोनारी की श्रेया कुमारी

झारखंड की श्रेया कुमारी ने राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर मिस इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया, अर्जुन मुंडा ने मुलाकात कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित उनके आवास पर सोनारी की श्रेया कुमारी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर “मिस इंडिया 2026” का खिताब अपने नाम किया है। इस अवसर पर उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर अर्जुन मुंडा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत बस उन्हें अवसर देने की है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।