श्री जीण माता प्रचार समिति की नई टीम गठित, अध्यक्ष बने ओम प्रकाश अग्रवाल

स्थानीय मारवाड़ी भवन में श्री जीण माता प्रचार समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें ओम प्रकाश अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राँची: स्थानीय मारवाड़ी भवन में रविवार को श्री जीण माता प्रचार समिति की नई टीम का गठन किया गया। भवन में संपन्न बैठक में ओम प्रकाश अग्रवाल को निर्विरोध रूप से समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, विजय पालड़ीवाल को उपाध्यक्ष, नारायण विजयवर्गीय को सचिव, प्रदीप शर्मा सहसचिव, बजरंगलाल सोमानी कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में 13 सदस्यों का मनोनयन किया गया जिन्हें अध्यक्ष की ओर से अलग अलग प्रभार दिया गया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।