सिक्किम देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श: मुर्मू

सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और राज्य को सतत विकास का आदर्श बताते हुए समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए शनिवार को कहा कि यह राज्य देश के लिए सतत विकास का एक आदर्श है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सिक्किम के लोग अपनी गर्मजोशी, सादगी और सद्भाव की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं यही कामना करती हूं कि राज्य और यहां के लोग हमेशा समृद्ध होते रहें।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।