सिमडेगा में डायन-बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, पांच गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सिमडेगा जिले में एक बार फिर डायन बिसाही के आरोप में महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से महिला को बचा लिया गया है।

मामला ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव का है। जिंदा जलाने के प्रयास में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है।

पुलिस ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने महिला को जलाने के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सिमडेगा में ही लकड़ी कारोबारी संजू प्रधान को भीड़ ने जिंदा जलाकर मार दिया था।

संजू प्रधान पर आरोप था कि वह लकड़ी काटकर बेच दिया करता था। हालांकि, पुलिस इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है।

Share This Article