

मुंबई: सिंगापुर के पर्यटन क्षेत्र के लिए भारत 2026 की पहली छमाही में भी एक महत्वपूर्ण बाजार बना रहा। जनवरी से जून के बीच छह लाख से अधिक भारतीय पर्यटक सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड (एसटीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसटीबी के क्षेत्रीय निदेशक (भारत, पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और अफ्रीका) मार्कस टैन ने बताया कि वैश्विक चुनौतियों के बीच हाल के समय में भारत निरंतर महत्वपूर्ण बाजार बना रहा है। यह भारतीय यात्रियों, हमारे विमानन साझेदारों और यात्रा कारोबार से वर्षों में बनाए गए मजबूत संबंधों का प्रमाण है।





