प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी और उसके साथियों को गांव वालों ने कूटा, फिर पंचायती के बाद…

धनबाद जिले के दक्षिणी टुंडी के बेगनरिया गांव में प्रेम प्रसंग में शनिवार की रात तीन लड़कों को गांव वालों ने पकड़कर कूट दिया।

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Villagers Beat Boyfriend : Dhanbad जिले के दक्षिणी टुंडी के बेगनरिया गांव में प्रेम प्रसंग (Love Affair) में शनिवार की रात तीन लड़कों को गांव वालों ने पकड़कर कूट दिया।

मामला अधिक बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लड़कों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर थाने ले जा रहे थे लेकिन स्थानीय मुखिया ने पंचायती कर मामले का निपटारा कर लेने की बात कही।

जिसके बाद पुलिस तीनों युवक को मुखिया के जिम्मे लगा कर लौट गई। दिनभर हुई पंचायती के बाद आर्थिक जुर्माना (Fine) कर मामले का निष्पादन किया गया।

शराब पीकर प्रेमिका से मिलने आया था युवक

मामले में मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी टुंडी बेगनरिया गांव में एक युवक का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान युवक अपने दो साथियों के साथ शनिवार को बेगनरिया गांव पहुंचा।

प्रेमी शराब पीकर अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार अंधेरे में युवती के साथ बातचीत करते देख ग्रामीण भड़क गए और खदेड़कर करमाटांड के सोमरा किस्कू को पकड़ा।

प्रेमी के दो साथी शिवनाथ हांसदा और दीपचंद हासंदा भागने में सफल रहे। जिसके बाद प्रेमी का पिता पहुंचा गांव वालों के साथ ग्रामीणों ने रात भर सोमरा को बांधे रखा।

सुबह सोमरा के पिता किशुन किस्कू करमाटांड़ से 40-50 आदमी के साथ पहुंचे और अपने बेटे को निर्दोष बताया।

तीनों युवकों की जमकर हुई पिटाई

लड़के के पिता ने कहा कि शराब पीने यहां आया था और अधिक नशा होने के कारण वह पकड़ा गया। उसका उस लड़की से कोई लेना देना नहीं था।

उसके बाद वहां पंचायती बैठाई गई और रात को फरार दोनों युवक को भी लाया गया। पंचायती के दौरान ही जब बेगनरिया के लोग तीनों युवक की पिटाई करने लगे। तब करमांटांड के लोगों ने विरोध किया और तब तक टुंडी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

तीनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया। तब स्थानीय मुखिया ने अपने ऊपर जिम्मेवारी लेते हुए पंचायती कर मामले का निपटारा कराया।

Share This Article