रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस की दो उड़ानें शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रविवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस की दो उड़ानें शुरू हो गई हैं।

इनमें दिल्ली के लिए पहली उड़ान 8:30 बजे थी।

इस उड़ान का शुभारंभ एयरपोर्ट के निदेशक विनोद शर्मा ने किया। इन दोनों फ्लाइट में 178-178 यात्रियों ने हवाई सफर किया।

रांची में आज यहां सुबह 11 से 12:30 बजे तक नही रहेगी बिजली

स्पाइसजेट के दूसरे यात्री विमान ने मुंबई के लिए 9:30 बजे उड़ान भरी।

इसी के साथ रांची एयरपोर्ट के लिए 17 उड़ानें हो गई हैं। स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली उड़ान सुबह साढे सात बजे आई।

लव जिहाद कानून बनाने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन

इसी तरह, मुंबई से आने वाली फ्लाइट पौने नौ बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची।

अभी रांची से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए उड़ानें उपलब्ध हैं।

हालांकि अभी एयरपोर्ट से किसी अन्य शहर के लिए उड़ान शुरू नहीं हुई है।

Share This Article