कश्मीर घाटी में होगी गोल्फ की वापसी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डिजिटल डेस्क: श्रीनगर के रॉयल स्प्रग्सिं गोल्फ कोर्स पर 15 से 18 सितम्बर तक के एंड के ओपन 2021 खेला जाएगा।

इसी के साथ राज्य में पेशेवर गोल्फ की वापस होगी। इस स्पर्धा में कुल 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

पेशेवर गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया (पीजीटीआई) के मुख्य कार्यकारी उत्तम सिंह मंडी ने यह घोषणा की।

इस अवसर पर भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट कप्तान और बोर्ड सदस्य कपिल देव भी उपस्थित थे।कपिल ने इस अवसर पर एक गोल्फ पत्रिका का भी अनावरण किया।

मुख्य कार्यकारी ने इस मौके पर बताया कि अमेरिकन एक्सप्रेस और अमृतांजन हेल्थ केयर लिमिटेड टूर पाटर्नर के रूप में पीजीटीआई से जुड़े हैं।

साथ ही कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले पांच महीनों से गोल्फ का कोरोना के आयोजन नहीं हुए थे पर अब मौजूदा सत्र में पीजीटीआई के 10 टूर्नामेंट खेले जाएंगे जिनमें जे एंड के ओपन शामिल है।

उन्होंने इस अवसर पर पीजीटीआई कैलेंडर भी जारी किया किया जिसमें सभी 10 टूर्नामेंटों का विवरण दिया गया है।

कैलेंडर की शुरुआत हैदराबाद गोल्फ क्लब में दो से पांच सितम्बर तक होने वाले गोलकोंडा मास्टर्स तेलंगाना ओपन से होगी और इस टूर्नामेंट में 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी।

सितम्बर में 15 से 18 तारीख तक पहला जे एंड के ओपन खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 40 लाख रुपये की पुरस्कार राशि होगी और इसके साथ ही कश्मीर घाटी में सात साल के अंतराल के बाद प्रोफेशनल गोल्फ की वापसी होगी।

पीजीटीआई ने कश्मीर घाटी में अपने आखिरी दो इवेंट जुलाई 2014 में पहलगाम और श्रीनगर में आयोजित किये थे।

मंडी ने बताया कि जे एंड के ओपन में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे और कोरोना को लेकर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा कैलेंडर का आखिरी टूर्नामेंट जमशेदपुर के गोलमुरी और बेल्डीह गोल्फ क्लब में डेढ़ करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली टाटा स्टील टूर चैंपियनशिप के रूप में होगा।

Share This Article