टोक्यो ओलंपिक : नौवे स्थान पर रही भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

युमेनोशिमा: भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी की टोक्यों ओलंपिक में शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं रही और वह रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर आईं।

युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा।

उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया। अब दीपिका का मुकाबला दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही हैं।

वहीं पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाज छायी रही। कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है।

इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है, ऐसे में क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर दक्षिण कोरियाई अन सान से हो सकती है।

टोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में सान ने 36 बार 10 स्कोर किया। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

मुकाबले का प्रसारण नहीं होने से लोग नाराज

दीपिका का मुकाबला टीवी पर नहीं दिखाए जाने से लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। लोगों का कहना था कि भारतीय तीरंदाजों के मुकाबले तो कम से कम दिखाये जाने चाहिये।

Share This Article