प्रधानमंत्री की माता हीराबा के निधन पर प्रदेश BJP नेताओं ने जताया शोक

Digital News
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: PM नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा (Heera Ba) की निधन (Death) पर प्रदेश BJP ने गहरा शोक प्रकट किया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं MP दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

मन बहुत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा (Departed Soul) को शांति दें और PM एवं उनके परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।

इतिहास में दो मां का नाम सदैव आदर से लिया जाएगा: बाबूलाल मरांडी

BJP विधायक दल के नेता सह राज्य के प्रथम CM बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि इतिहास में दो मां का नाम सदैव आदर से लिया जाएगा।

पहला मां जीजाबाई का, जिन्होंने वीर शिवाजी (Shivaji) को हिंदवी स्वराज की स्थापना के लिए प्रेरित किया और दूसरी मां हीरा बा का, जिनकी प्रेरणा से नरेन्द्र भाई मोदी ने भारत में हिंद साम्राज्य को पुनर्स्थापित (Restored) किया। परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह (Karmaveer Singh) ने कहा कि मां हीरा बा ने बहुत ही दुख और तकलीफ सह कर परिवार का लालन-पालन किया था।

उनकी ही शिक्षा का देन है कि भारत को Narendra Modi जैसा प्रधानमंत्री मिला। उनके निधन की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

हीरा बा के निधन पर झारखंड BJP प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किये।

TAGGED:
Share This Article