रांची में हॉस्टल खाली कराने पहुंची पुलिस को छात्रों का विरोध

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI NEWS: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में विद्यानगर स्थित नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल को खाली कराने पहुंची पुलिस टीम को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा।

शनिवार को भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शुरू हुई कार्रवाई को छात्रों के हंगामे के कारण रोकना पड़ा। पुलिस अब छात्रों को समझाने की कोशिश कर रही है।

छात्रों का विरोध, पुलिस की तैनाती

हॉस्टल खाली कराने के लिए पहुंची पुलिस टीम का छात्रों ने जमकर विरोध किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस छात्रों से बातचीत कर रही है।

जमीन विवाद और कोर्ट का फैसला

हॉस्टल की जमीन पर बिशु उरांव नामक व्यक्ति ने दावेदारी जताई थी। इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा था, और कोर्ट ने बिशु के पक्ष में फैसला सुनाते हुए जिला प्रशासन को हॉस्टल खाली कराने का आदेश दिया था।

इसी आदेश के तहत पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन छात्रों के विरोध ने इसे रोक दिया।

Share This Article