डॉ. गुलफ़ाम मुजीबी के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : डॉ. गुलफ़ाम मुजीबी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।डॉ. मुजीबी कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ एवं समर्पित नेता थे, जिन्होंने जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा समाज के कमजोर और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया।

जनहित के मुद्दों को उठाने और समाज की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। उनका निधन न केवल उनके परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए, बल्कि सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार और सार्वजनिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को सदैव आदर एवं सम्मान के साथ स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।