संदिग्ध हालत में बरामद किया गया महिला का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Woman’s Body Recovered : धनबाद जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह लोकोबाजार (Pathardih Lokbazar) निवासी राहुल पासवान की 24 वर्षीय पत्नी गीता देवी का शव बरामद किया गया।

मामले में ससुराल वालों का कहना है कि गीता देवी ने आत्महत्या की है। वहीं दूसरी ओर मृतिका के माता-पिता सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुंचे।

मृतिका के पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

अक्सर मारपीट करता था पति

वहीं स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती रहती थी।

मृतिका के पिता ने भी कहा कि उनकी बेटी की हत्या (Murder) की गयी है। उनका दामाद हमेशा उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। वह दहेज की मांग करता था। इससे पहले भी वह उसे मारपीट कर मायके भेज चुका है।

अन्य महिला के साथ अवैध संबंध

मृतिका के भाई ने बताया कि उसके जीजा का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था। वह रात को घर पर नहीं रुकता था। वह हमेशा उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देता था।

मामले को लेकर सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक ने बताया कि पिता की शिकायत पर मृत महिला के पति राहुल पासवान, ससुर भोला पासवान और सास के खिलाफ साजिश के तहत हत्या (Murder) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पति राहुल पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article