अचानक तबीयत बिगड़ी और रांची के जमीन कारोबारी की जमशेदपुर में मौत

पोस्टमार्टम हाउस (Post mortem House) पहुंचे पिता संजय जायसवाल ने बताया कि बेटे की मौत बीमारी से हुई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: Ranchi के 27 साल के जमीन कारोबारी अश्विनी जायसवाल जमशेदपुर (Jamshedpur) के साकची स्थित देवदत होटल के कमरा नंबर 405 में ठहरे थे।

गुरुवार को होटल में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होटल प्रबंधन को अश्विनी के साथ होटल में ठहरी युवती ने दी।

अश्विनी को तत्काल TMH ले जाया गया। डॉक्टरों (Doctors) ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर अश्विनी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

शुगर और BP के अलावा थीं कई बीमारियां

पोस्टमार्टम हाउस (Post mortem House) पहुंचे पिता संजय जायसवाल ने बताया कि बेटे की मौत बीमारी से हुई है।

उसे शुगर और हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के अलावा कई बीमारियां थी। अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने अपने पंचनामे में मौत का कारण सांस लेने में दिक्कत बताया है। साकची थाने में पिता के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है।

Share This Article